आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 5 साल की छूट, पुलिस भर्ती और होमगार्ड भर्ती मे होगा फायदा

सरकार ने पुलिस व होमगार्ड में भर्ती होने वाले आर्थिक | रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को बढ़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं की पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों भर्तियों में 10% आरक्षण पहले से दे रही है।
निजी क्षेत्र की नौकरी में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद आरक्षण
प्रदेश में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद आरक्षण मिलेगा। यह आरक्षण 50 हजार रुपये मासिक वेतन तक की नौकरियों में होगा। प्रदेश में चल रही निजी क्षेत्र की उन कंपनियों, सौसायटी ट्रस्ट पर यह कानून लागू होगा, जिनमें 10 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं
विधायक रामकुमार गौतम के विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में CM ने यह घोषणा की। रामकुमार गौतम ने सवाल किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिये। इसका जवाब पहले home minister anil विज ने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार का नहीं है, लेकिन रामकुमार गौतम का सुझाव